{"_id":"5b3669104f1c1bc2378b6874","slug":"15302924967-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक डाउन के नाम पर जमकर काटी जा रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक डाउन के नाम पर जमकर काटी जा रही बिजली
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेक डाउन के नाम पर जमकर काटी जा रही बिजली
- बृहस्पतिवार की रात आधे शहर में आठ घंटे गुल रही थी बिजली
- अफसर बोले हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन होने से हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बूंदाबांदी और तेज हवा जैसे ही चलती है वैैसे ही अफसर बिजली की कटौती शुरू कर देते हैं। देहात क्षेत्र के इलाकों की बिजली सप्लाई ब्रेक डाउन बताकर गुल कर दी जाती है। बृहस्पतिवार को भी शहर के दो बिजलीघर टांडा और अनूपशहर अ़ड्डे की बिजली आठ घंटे गुल रही। जिसके चलते लगभग 10 हजार घरों में अंधेरा छाया रहा।
प्रदेश सरकार के ग्रामीण अंचल में सप्लाई बेहतर करने के दावे फेल नजर आ रहे हैं। गांवों में शेड्यूल के अनुसार तथा रोस्टिंग के नाम पर बिजली काटी जाती है। लेकिन देहात की बिजली ब्रेक डाउन के नाम पर भी गुल की जा रही है। बृहस्पतिवार देर शाम सात बजे से शुक्रवार तड़के तीन बजे तक दो बिजलीघर अनूपशहर अड्डा और टांडा से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल रही। अफसर पूरी रात मामन ट्रांसमिशन केन्द्र से आ रही लाइन में ब्रेक डाउन होने की बात करते रहे। पूरी रात बिजली न होने से करीब 10 हजार घरों में अंधेरा छाया रहा वहीं गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि सूत्रों की मानें तो जैसे ही बूंदाबांदी या तेज हवा चलती है वैसे ही अफसर ब्रेक डाउन के नाम पर बिजली गुल कर देते हैं। इससे लाइन लॉस में कमी आने के साथ थ्रू रेट मेनटेन होता है। पावर कॉरपोरेशन एक्सईएन जागेश कुमार ने बताया कि हाइटेंशन लाइन ब्रेक डाउन होने के चलते लोगों को परेशानी हुई। लोकल स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है।