फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अफसर-जनप्रतिनिधियों की अपील महिला अपराध को न छुपाएं

अफसर-जनप्रतिनिधियों की अपील महिला अपराध को न छुपाएं

Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अफसर-जनप्रतिनिधियों की अपील महिला अपराध को न छुपाएं
बदलनी होगी सामाजिक सोच, तभी कम होगा अपराध
विज्ञापन

महिला अफसर, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवियों ने की अपील

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। महिला अपराध पर रोकथाम के लिए सबको जागरूक होना होगा। सतर्क रहने के अलावा अगर कोई घटना हो जाए तो उसका डटकर सामना करिए। छुपाने की जगह कार्रवाई होने तक पीछे न हटे। इससे अपराधियों पर लगाम लगेगी। एक सख्त संदेश जाएगा। महिला अपराध पर यह अपील महिला अफसर, जनप्रतिनिधि औैर बुद्धिजीवियों की है। अपराध छुपाने की जगह एक कदम आगे आकर कानून के तहत सजा दिलाने का प्रयास करें।


‘अमर उजाला’ द्वारा महिला अपराध के खिलाफ ‘अब तो जागो सरकार’ मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत विभिन्न सामाजिक संगठनों और महिलाओं ने महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बेबाकी से अपने बात रखी। अफसरों ने कहा कि हर किसी को न्याय पाने का हक है। साथ ही प्रत्येक समाज के लोग को अपनी सोच बदलनी होगी। इस दायरे से बाहर निकलना होगा कि बदनामी होगी। अपराधी को सामने लाकर पीड़ित महिलाओं को न्यान दिलाने के लिए हर वर्ग को पहल करनी होगी।
विज्ञापन


प्रतिक्रियाएं.......

सरकार ने महिला अपराध के खिलाफ कई योजनाएं चलाई हैं। महिलाएं सजग होकर भी अपराध पर अंकुश लगा सकती हैं। अपराध सहने के बजाए उसके खिलाफ कदम उठाकर समाज को भी जागरूक करें। महिलाओं की किसी भी सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं। - ईशा दुहन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को सहयोग करना होगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अफसरों को भी सहयोग करना होगा। लड़कियों को अधिक से अधिक पढ़ाकर अपराध के खिलाफ कदम उठाएं। - पिंकी गर्ग, पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका बुलंदशहर

सबसे पहले भ्रूण हत्या पर रोक लगानी होगी। इसके लिए समाज को बेटा-बेटी में भेदभाव करने से बचना होगा। समाज में परिवर्तन आएगा तो महिला अपराध अपने आप कम हो जाएगा। - डॉ. शोभा गर्ग, महिला रोग विशेषज्ञ

आजादी के बाद महिला सुरक्षा का कानून बना। महिला को सम्मानपूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। कानून के अनुसार न्याय प्राप्त करें। अपराध को समाज से न जोड़े। हिम्मत कर न्याय के लिए पहल करें। महिला न्याय पाने के लिए एक कदम बढ़ाकर आगे आएं और कानून के अनुरूप न्याय प्राप्त करें। - ऋतु पूनिया, एसडीएम खुर्जा

भाजपा सरकार में उत्पीड़न की शिकार हर एक महिला की शिकायत दर्ज की जा रही है। शिकायतों पर कार्रवाई कर पीड़िताओं को न्याय दिलाने का काम सरकार कर रही है। छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी रेमियो स्क्वॉयड का गठन किया गया। विमला सोलंकी, विधायक सिकंदराबाद



बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाना चाहिए। इससे बेटियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। बेटियों के जागरूक होने से महिला अपराध कम होगा। परिजनों को भी बेटियों के साथ समन्वय बनाना होगा। जिससे अपराध पर लगाम लग सकेगी। सरकार ने बहुत सी योजनाएं महिला अपराध को रोकने के लिए चलाई हुई हैं। - डॉ. अनीता लोधी राजपूत, विधायक डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed