{"_id":"5b2d34264f1c1bb16e8b94a2","slug":"15296891276-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री शहर में और लोगों को बिजली कटौती ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री शहर में और लोगों को बिजली कटौती ने रुलाया
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री शहर में और लोगों को बिजली कटौती ने रुलाया
- भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं लोग
- गांवों में किसानों को सिंचाई के लिए नहीं मिल पा रही है पर्याप्त बिजली सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। प्रभारी मंत्री जिस समय अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे, उस समय भी शहर में अघोषित बिजली कटौती जारी थी। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं और अफसर लोगों की परेशानी को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।
भीषण गर्मी के मौसम में बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित न होने के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिस समय अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे उस समय भी लगातार अघोषित कटौती की जा रही थी। शहर में 24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेशों के सापेक्ष करीब 18 घंटे ही सप्लाई लोगों को मिल पा रही है। बिना बिजली के सर्वाधिक समस्या किसानों को झेलनी पड़ रही है, सिंचाई के अभाव में खेतों में खड़ी फसल सूखने की कगार पर पहुंच रही है। अहार, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई, छतारी, पहासू, अरनिया समेत अन्य क्षेत्रों के किसानों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। जब-जब ग्रामीण बिजली कटौती की शिकायत करने के लिए पहुंचते हैं तो अफसर भी कम बिजली मिलने का रोना रोकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। बताया जा रहा है कि 18 घंटे बिजली सप्लाई के आदेशों के सापेक्ष किसानों को 8 से 10 घंटे सप्लाई दी जा रही है, साथ ही सप्लाई के लिए कोई समय निर्धारित न होने से भी किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पावर कार्पोरेशन के एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि गांवों में पर्याप्त बिजली सप्लाई के आदेश दिए हैं। लोकल स्तर के फाल्ट के चलते लोगों को निर्बाध सप्लाई नहीं मिल पा रही है। समस्या को दूर कर निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाएगी।
प्रभारी मंत्री कर गए गुणगान, जर्जर खंभों पर नहीं गया ध्यान
बुलंदशहर। एक ओर जिले के प्रभारी मंत्री सरकार का गुणगान कर रहे थे तो दूसरी ओर कार्यक्रम स्थल के समीप ही बिजली अफसरों ने जुगाड़ से हाईटेंशन लाइन के जर्जर खंभे को बांधा हुआ था। 33 केवीए लाइन के जर्जर खंभे को इस तरह बांधना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नगर के डीएम रोड स्थित स्नेहा गार्डन में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्रों का वितरण कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर बिजली अफसरों का लापरवाही भरा रवैया एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। होटल के नजदीक से ही गुजर रही 33 केवीए लाइन का एक खंभा जर्जर हो चुका है और अफसरों ने उस खंभे को बदलने के बजाए उसे एक रस्सी के सहारे पेड़ से बांधा हुआ है। भीड़ भाड़ वाले इलाके में 33 केवीए हाईटेंशन लाइन के साथ इतनी लापरवाही किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। दो बार प्रभारी मंत्री का काफिला मौके से होकर गुजरा, लेकिन न तो मंत्री और न ही किसी अन्य नेता और अफसरों ने इसकी ओर कोई ध्यान दिया। एसई रंजीत सिंह यादव ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अफसरों ने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच कराई जाएगी। जल्द ही खंभे को बदलवा दिया जाएगा।