फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ग्रामीण महिलाएं पौधे रोपित कर जिले को करेंगी हरा-भरा

ग्रामीण महिलाएं पौधे रोपित कर जिले को करेंगी हरा-भरा

Sun, 10 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाएं पौधे रोपित कर जिले को करेंगी हरा-भरा
ग्रामीण महिलाएं पौधे रोपित कर जिले में लाएंगी हरियाली
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले में होने वाले पौध रोपण में ग्रामीण महिलाएं भी पौधे रोपित कर जिले को हरा-भरा बनाएंगी। इसके लिए गांव में चल रहे स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों से अफसरों ने संपर्क किया है। यह कार्य राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत होगा। इसके अलावा जिले में पौध रोपण के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

मानसून की शुरूआत के साथ ही जिले में पौध रोपण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है और जिले में 7.50 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। पौध रोपण का काम वन विभाग के साथ सरकारी विभागों के अलावा शिक्षण संस्थानों द्वारा भी किया जाएगा। इसके लिए सभी को पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित कर अवगत करा दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार पौध रोपण में मनरेगा का भी विशेष सहयोग रहेगा। इसी के साथ अब राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गांव में चल रहे स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को भी पौध रोपण में शामिल किया जाएगा। इसके लिए समूह में शामिल महिलाओं से पौध रोपण करवाकर जिले को हरा-भरा बनाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अफसरों ने स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों से संपर्क कर उन्हेें पौधे रोपित करने में सहयोग के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया है। डीएफओ वीके जैन ने बताया कि जिले में पौध रोपण के कार्य को पूरा करने के लिए सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें सरकारी विभागों के साथ शिक्षण संस्थानों और आमजन को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए जिले में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। अब राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गांवों में चल रहे स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को भी पौध रोपण के कार्य में शामिल किया जाएगा। इसके लिए समूहों की महिला सदस्यों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed