{"_id":"5b16d6b24f1c1ba86e8b689b","slug":"152822341414-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को करवट लेगा मौसम, तपिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को करवट लेगा मौसम, तपिश जारी
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को करवट लेगा मौसम, मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चिलचिलाती धूप के साथ तपिश और उमस मंगलवार को भी बरकरार रही। पूर्वा हवा चलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली । हालांकि मौसम विशेषज्ञ शुक्रवार को एक बार फिर मौसम के करवट लेने की संभावना जता रहे हैं।
मौसम का बदलता मिजाज इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। दिन में तेज धूप रहती है तो शाम को आंधी-तूफान आ जाता है। वहीं कई बार ऐसा मौसम बना कि अब बारिश होगी और तपिश से राहत मिलेगी। लेकिन हर बार मौसम की आंख मिचौली ही रही। मंगलवार को सुबह से चिलचिलाती धूप निकली और पूर्वा हवा ने उमस बढ़ा दी। दिन में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42 और न्यूनतम 32 एवं बृहस्पतिवार को अधिकतम 45 और न्यूनतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि शुक्रवार को बादल छाने के साथ ही मौसम बदलने की भी संभावना बन रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि चिलचिलाती धूप के बीच पूर्वा हवा चलने के बाद भी उमस बढ़ गई है। अब शुक्रवार को एक बार फिर मौसम के करवट बदलने की संभावना बन रही है। यदि बारिश होती है तो गर्मी से राहत मिलेगी।