फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नहीं खुल रहा कर्जमाफी का पोर्टल, भटक रहे किसान

नहीं खुल रहा कर्जमाफी का पोर्टल, भटक रहे किसान

Wed, 06 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नहीं खुल रहा कर्जमाफी का पोर्टल, भटक रहे किसान
नहीं खुल रहा कर्जमाफी का पोर्टल, भटक रहे किसान
विज्ञापन


बुलंदशहर। कर्जमाफी से वंचित किसानों के लिए शासन ने 15 जून तक अपनी शिकायत दर्ज करवाने का एक और मौका दिया है। आदेश को पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कर्जमाफी का पोर्टल नहीं खुला है। ऐसे में शिकायत दर्ज करवाने वाले किसान भटकने को मजबूर हो रहे हैं।

प्रदेश सरकार की कर्जमाफी योजना का अभी तक जिले के करीब 95 हजार किसान लाभ उठा चुके हैं। शासन को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही हैं कि बैंकों की गलती से वह कर्जमाफी योजना से वंचित रह गए। ऐसे किसानों के लिए शासन ने एक बार फिर 15 जून तक समय किसानों को देकर अपनी शिकायत कर्जमाफी के पोर्टल पर दर्ज करवाने का निर्णय लिया है। किसान अपनी शिकायत किसी भी जनसेवा केंद्र और साइबर कैफे के अलावा अपने घर से भी करा सकते हैं, लेकिन अभी तक कर्जमाफी का पोर्टल नहीं खुलने के चलते किसान भटकने को मजबूर हैं। किसान अब कृषि विभाग के अफसरों का दरवाजा खटखटाने को पहुंचने लगे हैं। किसान रामफल, कर्णवीर, साहब सिंह और बुद्धा ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से लगातार अपनी शिकायत कर्जमाफी के पोर्टल पर दर्ज करवाने को भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक पोर्टल नहीं खुला है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि बंद पड़े कर्जमाफी के पोर्टल को खुलवाने के लिए उन्होंने शासन स्तर पर संपर्क कर समस्या से अवगत करवाया है। कर्जमाफी का पोर्टल जल्द खुल जाएगा और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed