फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कागज पर रंगों के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

कागज पर रंगों के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Wed, 06 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कागज पर रंगों के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
रंगों के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
विज्ञापन


बुलंदशहर। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को जिले भर में जगह-जगह पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ अन्य कार्यक्रम हुए। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कागज पर रंगों के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। वहीं, दूसरी ओर कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण बचाने के लिए पौधे रोपित किए गए।

वन विभाग और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बार्ड की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर के एक मॉल में पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें एनसीसी के कैडेट्स के अलावा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में छात्रा मीनाक्षी शर्मा ने पहला, मोनिका ने दूसरा और नम्रता शर्मा ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपांशी ने पहला, विधि शर्मा ने दूसरा और विभिषा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डीएफओ वीके जैन ने बच्चों को जलीय जीवों के संरक्षण, तालाबों, झीलो की उपयोगिता बताते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक जीएस श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपने प्राकृतिक स्थलों, वन्य जीवों और स्वयं के स्वास्थ्य पर प्लास्टिक प्रदूषण के भारी बोझ को कम करने के लिए दैनिक जीवन में परिवर्तन लाएं। कर्नल संदीप शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक के दैनिक प्रयोग से नदियों में प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। एनसीसी 36यूपी बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल संजय पराशर ने कहा कि प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। शाखा की महिला संयोजिका पूजा गुप्ता, सचिव देवेंद्र कुमार ङ्क्षसह, सदस्य किशोर अग्रवाल, राजीव कुमार, आईपी कालेज के प्राचार्य डॉ. अजय गोयल, डीएवी इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य केपी माहेश्वरी, मुकेश अग्रवाल, डॉ. भास्करन यादव और संस्कार भारती के जिला संयोजक अरविंद भाटी ने उपस्थित सभी को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पार्क में सफाई अभियान चलाया और कपड़े के थैले वितरित किए गए। मौके पर अरुण कुमार सिंघल, सुनील कंसल, रामोतार बंसल, राजीव कंसल, गोपाल गोयल एडवोकेट, कुमारी अवनी, अदिति और यामिनी आदि शामिल रहे। डीएवी इंटर कालेज में चल रहे कैंप में भागीदारी कर रहे एनसीसी कैडेट्स ने कालाआम पहुंचकर यातायात नियंत्रण किया और 50 पौधे भी रोपित किए। डायट परिसर में पर्यावरण दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें डायट प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह राणा सहित अन्य प्राध्यापक और बीटीसी प्रशिक्षु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed