फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   धरने पर बैठे डाक कर्मियों का काटा जाएगा वेतन

धरने पर बैठे डाक कर्मियों का काटा जाएगा वेतन

Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे डाक कर्मियों का काटा जाएगा वेतन
धरने पर बैठे डाक कर्मियों का काटा जाएगा वेतन
विज्ञापन


बुलंदशहर। सातवें वेतन आयोग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल 22 मई से प्रधान डाकघर पर चल रही है। डाक सेवकों के अनुसार जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती हड़ताल जारी रहेगी। वहीं डाक विभाग ने हड़ताल के दिनों में काम न करने पर कर्मचारियों का वेतन काटने के लिए उन्हें चिन्ह्ति करने का कार्य शुरू कर दिया है।

ग्रामीण डाक सेवकों की सालों पहले तैनाती की गई थी। काफी समय से अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ सातवें वेतन की मांग कर रहा है। सातवां वेतन लागू न करने पर प्रदेश आह्वान पर 22 मई से प्रधान डाकघर पर दर्जनों ग्रामीण डाक सेवक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में डाक वितरण सेवा 22 मई से ठप पड़ी है। इसके चलते विभाग ने काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे दर्जनों कर्मचारियों का 22 से 31 मई तक के वेतन में कटौती करने की तैयारी कर दी है। डाक अधीक्षक केएस यादव ने बताया कि धरने पर बैठे कर्मचारियों को चिन्हित किया जा रहा है, जितने दिन तक डाक सेवक धरने पर बैठे रहेंगे, शासन के आदेश पर उतने दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed