{"_id":"5b102c834f1c1b916e8b5820","slug":"15277866323-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर-कर्मचारियों के झगड़े में अफसर पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर-कर्मचारियों के झगड़े में अफसर पर गिरी गाज
Updated Thu, 31 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसर-कर्मचारी के झगड़े में अफसर पर गिरी गाज
- पावर कॉरपोरेशन खुर्जा खंड के अकाउंटेंट ने एक्सईएन से की थी मारपीट
- एक्सईएन का हुआ तबादला, अकाउंटेंट पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के खुर्जा खंड में अफसर-कर्मचारी के बीच हुए विवाद में अफसर को ही मात झेलनी पड़ी। उच्चाधिकारियों ने एक्सईएन का ही तबादला कर दिया, अकाउंटेंट पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे विभाग के अफसरों में रोष है।
पावर कॉरपोरेशन के खुर्जा खंड में बीते दिनों एक्सईएन व अकाउंटेंट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई थी। मामले में उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए अफसर पर ही कार्रवाई कर दी। उच्चाधिकारियों की इस कार्रवाई से विभाग के अफसरों और कर्मचारियों में रोष है। बता दें कि चीफ इंजीनियर ने खंड के एक्सईएन प्रिंस कुमार गौतम का तबादला टेस्ट डिवीजन में कर दिया गया, जबकि अकाउंटेंट का पूर्व में ही तबादला होने के चलते उसे रिलीव कर छोड़ दिया। चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि एक्सईएन का तबादला कर अकाउंटेंट को पूर्व में हुए तबादले के अनुसार रिलीव कर दिया गया है। वहीं, सर्किल के एसई रंजीत सिंह यादव ने बताया कि उन्हें एक्सईएन के तबादले की कोई जानकारी नहीं है।