फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्वास्थ्य विभाग में एएनएम से अवैध वसूली की ऑडियो वायरल

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम से अवैध वसूली की ऑडियो वायरल

Wed, 30 May 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में एएनएम से अवैध वसूली की ऑडियो वायरल
स्वास्थ्य विभाग में एएनएम से अवैध वसूली की ऑडियो वायरल
विज्ञापन

- फार्म जमा करने के नाम पर मांगे जा रहे एक-एक हजार रुपये
- एएनएम ने एडीएम प्रशासन से की शिकायत, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग के अफसर द्वारा फार्म जमा करने के नाम पर एएनएम से एक-एक हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एएनएम की शिकायत पर एडीएम प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर रुपये लेने की वीडियो का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर द्वारा एएनएम से फार्म जमा करने के नाम पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में फार्म जमा करने के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की जा रही है। आवेदक द्वारा मामले की शिकायत सीएमओ से करने पर अफसर फार्म न जमा करने की धमकी दे रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एएनएम ने बताया कि जिले में 65 एएनएम कार्य कर रही है। सभी एएनएम से फार्म जमा करने के नाम पर एक-एक हजार की मांग की जा रही है। मामले की शिकायत एडीएम प्रशासन से की है। एडीएम प्रशासन ने सीएमओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के साथ कार्रवाई के भी निर्देश दिए है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed