फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हड़ताल से बैंकों का 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

हड़ताल से बैंकों का 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल से बैंकों का 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
हड़ताल से बैंकों का 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
विज्ञापन

- मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू
- हड़ताल के चलते लगातार दो दिन बाधित रहेगा बैंकों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन हड़ताल के चलते जिले में करीब दो सौ करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित होने की संभावना है। मांगों को लेकर सुबह केनरा बैंक पर एकत्रित हुए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। नगर के केनरा बैंक पर यूएफबीयू के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के जिला संयोजक अरविंद राना ने कहा कि नवंबर 2017 से लंबित पड़े वेतन पुनरीक्षण समझौते पर अभी तक अमल नहीं किया गया है। वेतन में पर्याप्त वृद्धि, अन्य सेवा शर्तों में सुधार समेत अन्य मांगों को पूरा किया जाए। अरविंद राना ने कहा कि बैंकों में लगातार काम का बोझ बढ़ता जा रहा है और कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की मांग को सरकार नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि अभी दो दिवसीय हड़ताल की जा रही है, लेकिन मांगों को न माने जाने पर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पीके गुप्ता, नीरज कुमार, एके सिंह, विनोद त्यागी, उपेन्द्र, केएस जैन समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता ने बताया कि जनपद में रोजाना करीब दो सौ करोड़ रुपये का लेन-देन होता है। हड़ताल के चलते लेन-देन का कार्य प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed