{"_id":"5b0ee54e4f1c1b8b6e8b575c","slug":"152770286818-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन ग्राम प्रधानों के कार्य पर डीएम ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन ग्राम प्रधानों के कार्य पर डीएम ने बैठाई जांच
Updated Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा दर्जन ग्राम प्रधानों के कार्य पर डीएम ने बैठाई जांच
- शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शौचालय निर्माण समेत अन्य कार्यों में लगातार धांधली की शिकायतों पर डीएम ने प्रधानों पर कार्रवाई की है। डीएम ने करीब आधा दर्जन ग्राम प्रधानों के कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं। कार्रवाई से प्रधानों में हड़कंप मचा है।
डीएम अनुज कुमार झा को प्रधानों द्वारा शौचालय निर्माण समेत अन्य कार्यों में अनियमितता बरतने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पहासू के कसूमी ग्राम प्रधान की जांच जिला रोजगार सहायता अधिकारी, अगौता के नया गांव प्रधान की जांच मनोरंजन कर अधिकारी, ऊंचागांव के यूनिसपुर ग्राम प्रधान की जांच जिला कृषि अधिकारी, जहांगीराबाद के शेखूपुरा ग्राम प्रधान की जांच उप निदेशक कृषि प्रसार, अरनिया के बड़ागांव प्रधान की जांच जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, खुर्जा के बीधेपुर ग्राम प्रधान की जांच जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सौंपी है। डीएम ने सभी अफसरों को दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए हैं।
सीडीओ ने किया विकास खंड का निरीक्षण
बुलंदशहर। सीडीओ ईशा दुहन ने बुधवार को विकास खंड अनूपशहर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने कार्यालय में सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ देने का आह्वान किया। उन्होंने एनआरएलएम योजना के तहत समूह गठित करने के भी आदेश दिए। उन्होंने विकास खंड में 76 में से 27 गांव ही ओडीएफ किए जाने पर नाराजगी जताई और पांच गांवों को इसी सप्ताह ओडीएफ करने के आदेश दिए। सीडीओ ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अफसरों को प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक दफ्तर में बैठने के निर्देश दिए। ब्यूरो