{"_id":"5b0ee4524f1c1bf56e8b5748","slug":"152770261613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी चित्रकला प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी चित्रकला प्रतियोगिता
Updated Wed, 30 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी चित्रकला प्रतियोगिता
- प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे 2000 प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जिसमें 2000 प्रतिभागी भागीदारी करेंगे। इसका आयोजन कौटिल्य सेवा संस्थान द्वारा कला संसार फोरम फोर टेलेंट प्रमोशन के सहयोग से होगा।
कौटिल्य सेवा संस्थान के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि कौटिल्य सेवा संस्थान द्वारा कला संसार फोरम फोर टेलेंट प्रमोशन के सहयोग से पांच जून को पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें जिले से 2000 प्रतिभागी भागीदारी करेंगे। प्रतियोगिता स्वच्छ एवं समृद्ध भारत निर्माण के उद्देश्य से विश्व स्तरीय परियोजना हम करेंगे स्वच्छ एवं समृद्ध भारत का निर्माण के अंतर्गत होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पहासू रोड शिकारपुर स्थित इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज में होगी। सबसे पहले आठ बजे प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके बाद साढ़े आठ बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा और इसके बाद विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए जाएंगे।