फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सीएम के हाथ सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी

सीएम के हाथ सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी

Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीएम के हाथ सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी
सीएम के हाथ सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी
विज्ञापन

- लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए गए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप 10 स्टूडेंट्स
- जिला टॉप करने वाले छात्रों को मिले एक-एक लाख रुपये, टेबलेट औैर मेडल
- हाईस्कूल और इंटर के नौ-नौ छात्र-छात्राओं को मिले 21 हजार, टेबलेट और मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप 10 स्टूडेंट्स को मंगलवार को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर छात्र-छात्राएं गदगद हैं। वहीं उनके घर और गांव में भी उत्सव जैसा माहौल है।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले में पहला स्थान पाने वाली छात्रा गीतांजलि वर्मा और इंटर के छात्र प्रतीक चौधरी को एक-एक लाख रुपये का चेक, एक-एक टेबलेट और मेडल दिया गया। दोनों कक्षाओं की टॉप 10 सूची में शामिल शेष नौ-नौ विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, एक-एक टेबलेट और मेडल प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने वाले परीक्षार्थियों ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान मिलेगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को करीब से देखा। हाईस्कूल के तनिश शर्मा और इंटर के निशांत कुमार का बुधवार को गांव सरदार नगर लौटने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्राम प्रधान किशनवीर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र निशांत के पिता अजीत सिंह और तनिश शर्मा के पिता रामकिशन शर्मा के अलावा अजीत बीडीसी, सूबेदार खजान सिंह, सतीश और विनोद आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाईस्कूल के इन परीक्षार्थियों को मिला सम्मान
नाम विद्यालय का नाम
1. गीतांजलि वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर
2. पुलकित बंसल विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर।
3. निशांत कुमार एमएवीवी हाईस्कूल थाना गजरौला।
4. सुबोध कुमार एसएसवीएम इंटर कॉलेज खानपुर।
5. सुरभि सिंह एसवीएमके इंटर कॉलेज शिकारपुर देहात।
6. अभिषेक कुमार एमबीएलके इंटर कॉलेज जिरौली।
7. निशांत कुमार एसएसवीएम इंटर कॉलेज शिकारपुर।
8. नीरज कुमार जनता इंटर कॉलेज निसुरखा।
9. तनिश शर्मा एलबीएसएसएसएस जहरा।
10. नंदनि त्यागी एलपीएसबीवीएम इंटर कॉलेज बुलंदशहर।

इंटर के इन परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री मिला सम्मान
नाम विद्यालय का नाम
1. प्रतीक चौधरी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर।
2. अमन चौहान ककोड़ इंटर कॉलेज।
3. आकाश अग्रवाल विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर। ्र
4. सेजल गर्ग बीडीके इंटर कॉलेज देवली।
5. मो. सलमान मुकरम्म इंटर कॉलेज पहासू।
6. तरिश शर्मा एलपीएसबीबीएम इंटर कॉलेज बुलंदशहर।
7. अमीशा सिंघल एलपीएसबीबीएम इंटर कॉलेज बुलंदशहर।
8. रविंद्र कुमार ज्योति इंटर कॉलेज अमरगढ़
9. निशांत कुमार सीएसएसवीएमआईसी शिवाजी नगर बुलंदशहर।
10. रिषभ शर्मा विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed