{"_id":"5b0d93da4f1c1bb16e8b5341","slug":"1527616480192-5-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.5 करोड़ के टेंडर निरस्त, अटका विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.5 करोड़ के टेंडर निरस्त, अटका विकास कार्य
Updated Tue, 29 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.5 करोड़ के टेंडर निरस्त, अटका शहर का विकास
- नगर पालिका द्वारा एक माह पूर्व निकाले गए थे ढाई करोड़ के टेंडर
- 14 वें वित्त की धनराशि से होना था नालों व पुलिया का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शहर के विकास की बाट जोह रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। नगर पालिका द्वारा निकाले गए करीब ढाई करोड़ के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। निरस्त किए गए टेंडरों में नाला व पुलिया निर्माण के कार्य होने थे। चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने के आरोप में फंसे नगर पालिका के अफसरों ने यह टेंडर निरस्त कर दिए हैं।
14 वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में विकास कार्य कराने के लिए नगर पालिका द्वारा 2.5 करोड़ की लागत के टेंडर निकाले गए थे। इन टेंडरों से शहर में देवीपुरा अनूपशहर अड्डा के पास नाला, अंबा कालोनी के बाहर का नाला, अंबा कालोनी के पार्क व महिला थाने के पास की पुलिया समेत छह स्थानों पर नाले का निर्माण कराया जाना था, जबकि एक पुलिया का निर्माण भी होना था। टेंडर निकाले जाने के बाद शहर के लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही नालों का निर्माण शुरू हो जाएगा, और उन्हें जलभराव से राहत मिलेगी। टेंडर निकाले जाने के बाद नगर पालिका ठेकेदारों ने एडीएम से मामले में चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने का आरोप लगाया था। जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया अधर में अटक गई थी। अब मिली जानकारी के अनुसार पालिका अफसरों ने सभी टेंडरों को निरस्त कर दिया है। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि शिकायत के चलते सभी टेंडरों को निरस्त कर दिया गया है। सभी ठेकेदारों को आवेदन के लिए समान अधिकार मिलेगा। जल्द ही नए सिरे से टेंडर निकाले जाएंगे।