फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दो माह में तकनीकि समस्या को दूर नहीं कर सके अफसर

दो माह में तकनीकि समस्या को दूर नहीं कर सके अफसर

Fri, 25 May 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दो माह में तकनीकि समस्या को दूर नहीं कर सके अफसर
दो माह में तकनीकी समस्या को दूर नहीं कर सके अफसर
विज्ञापन


बुलंदशहर। शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य दो माह पूर्व शुरू किया गया था, लेकिन तकनीकी समस्या बताकर जल निगम ने यह कार्य रुकवा दिया। दो माह बीतने के बाद भी न तो कार्य शुरू हुआ है और न ही अफसर तकनीकी खामी दूर कर सके हैं। जिसका सीधा खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन बिछाने, एक एसटीपी व छह मिनी एसटीपी के निर्माण के आदेश जारी किए थे। पूरी योजना पर 552 करोड़ रुपये का खर्च किया जाना था। दो माह पूर्व जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया। यह कार्य नगर के मोहल्ला राधानगर से शुरू किया गया था। लेकिन 11 अप्रैल को जल निगम के अफसरों ने तकनीकी समस्या बताकर यह कार्य रुकवा दिया। जिसके बाद आज तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब अफसर तर्क दे रहे हैं कि जब तक एसटीपी व मिनी एसटीपी का कार्य शुरू नहीं हो जाता है तब तक सीवर लाइन का कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है। हाल यह है कि यदि ऐसे में बारिश होती है तो पानी सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों में भरेगा, जिसमें मच्छरों के पनपने से लोगों को विभिन्न समस्याएं झेलनी होंगी।
विज्ञापन


तकनीकी समस्या के चलते कार्य रुका हुआ है। जब तक एसटीपी व मिनी एसटीपी का कार्य शुरू नहीं हो जाता है तब तक सीवर लाइन का कार्य शुरू नहीं हो सकता है। - एसके शर्मा, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed