{"_id":"5b070a8f4f1c1baf6e8b4771","slug":"15271881062090-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लिए 90 फीसदी अनुदान देगी केंद्र व प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लिए 90 फीसदी अनुदान देगी केंद्र व प्रदेश सरकार
Updated Fri, 25 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरोजगार के लिए 90 फीसदी अनुदान देगी केंद्र व प्रदेश सरकार
बुलंदशहर। जनपद में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। भारत सरकार की नेशनल लाइव स्टॉक मिशन फॉर द ईयर 2018-19 के अंतर्गत नवीन योजना रुरल बैकयार्ड स्कीम फॉर शिप, गोट एंड पिग के तहत जनपद में बकरी, भेड़ और शुकर पालन की 232 यूनिट खुलेंगी। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने यूनिट खोलने का प्रस्ताव निदेशालय को भेज दिया है।
भारत सरकार की नेशनल लाइव स्टॉक मिशन फॉर द ईयर 2018-19 के अंतर्गत नवीन योजना रुरल बैकयार्ड स्कीम फॉर शिप, गोट एंड पिग के तहत जिले में बकरी, भेड़ और शुकर की यूनिट खोली जाएंगी। बकरी व भेड़ की 10 मादा और एक नर यूनिट पर 66 हजार खर्च होंगे। जबकि शुगर की यूनिट में तीन मादा और एक नर के लिए 21 हजार रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाना है और इसके लिए शासन ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी से यूनिट खोलने के लिए प्रस्ताव मांगा था। केंद्र सरकार और निदेशालय के आदेश पर जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिले में 200 यूनिट बकरी और भेड़ के लिए एवं 32 यूनिट शुकर पालन का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। यह प्रस्ताव निदेशालय से भारत सरकार के पास जाएगा और उसके बाद भारत सरकार की ओर से यूनिट प्रदान की जाएंगी। इसके बाद ही यूनिट के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। खास बात यह है कि यूनिट खोलने वाले पात्र को बहुत कम राशि खर्च करना होगा और उसका खुद का स्वरोजगार शुरू हो जाएगा।
जिले में बकरी, भेड़ और शुकर की 232 यूनिट का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेज दिया है। भारत सरकार से यूनिट प्रदान करने के बाद ही इस योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की यह योजना स्वरोजगार उपलब्ध करवाने वाली है। अब सिर्फ सरकार के आगामी आदेश का इंतजार है। - डॉ. लक्ष्मी नारायण, जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बुलंदशहर।