फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 जून तक सभी नालों की सफाई करें पूरी: डीएम

15 जून तक सभी नालों की सफाई करें पूरी: डीएम

Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
15 जून तक सभी नालों की सफाई करें पूरी: डीएम
15 जून तक सभी नालों की सफाई करें पूरी
विज्ञापन

- नगर निकायों के अफसरों के साथ बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
- कहा- सार्वजनिक स्थल पर बने शौचालयों के रख रखाव पर दें ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
डीएम ने नगर पालिका व पंचायतों के अफसरों के साथ बैठक में 15 जून से पहले सभी नालों की सफाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर में सार्वजनिक स्थल पर बने शौचालयों के रख रखाव पर विशेष ध्यान देकर सफाई कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि यदि निरीक्षण में मानकों के अनुरूप सफाई नहीं मिली तो संबंधित अफसर कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुज कुमार झा ने नगर पालिका व पंचायत अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि हर हाल में जिले को 2 अक्तूबर 2018 तक ओडीएफ करना है। इसके लिए आवश्यक है कि शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि अफसर कम्यूनिटी शौचालयों के निर्माण में लापरवाही बरत रहे हैं। डीएम ने ऐसे अफसरों को शीघ्र शौचालयों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने पालिका व पंचायतों के अफसरों को वार्डवार नालियों की सफाई के लिए निर्देशित किया। 14 वें वित्त आयोग व अवस्थापना निधि से कराए गए विकास कार्यों के प्रस्ताव तीन दिनों में अफसरों को पेश करने के आदेश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल समेत सभी ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed