फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गर्मी में बेकाबू हुए कुते, बढ़े एंटी रैबीज लगवाने वाले मरीज

गर्मी में बेकाबू हुए कुते, बढ़े एंटी रैबीज लगवाने वाले मरीज

Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में बेकाबू हुए कुते, बढ़े एंटी रैबीज लगवाने वाले मरीज
पेज दो
विज्ञापन



आवारा कुत्ते हो रहे बेकाबू, संभलकर रहें
- जिला अस्पताल में औसतन 150 मरीजों को लगाए जा रहे रेबीज के इंजेक्शन
- गर्मी बढ़ते ही 20 फीसदी बढ़ी कुत्ते काटने की घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सावधान! तापमान बढ़ते ही आवारा कुत्ते बेकाबू होने लगे हैं। स्थिति यह है कि मार्च माह के सापेक्ष कुत्ते काटने की घटनाओं में करीब 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन करीब 150 मरीजों को कुत्ते काटे के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। ऐसे में घर से जब बाहर निकलें तो आवारा कुत्तों से बचकर रहें।
जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गर्मी से पहले जहां कुत्ते काटे के मरीजों की संख्या औसतन 100 के आसपास रहती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 150-160 मरीज प्रतिदिन पहुंच गई है। बुधवार को जिला अस्पताल में 172 मरीजों को कुत्ते काटे के इंजेक्शन लगाए गए। हालांकि चिकित्सकों ने बताया कि 172 मरीजों में से केवल 29 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें तीन दिनों के अंदर कुत्तों ने काटा है। इसके अलावा अन्य मरीज कुत्ते काटे के कोर्स के तहत दूसरा, तीसरा व चौथा इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे।
विज्ञापन


अप्रैल से आ चुके हैं 7542 मरीज
गर्मी की शुरुआत होने के बाद कुत्ते काटने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। एक अप्रैल से 23 मई तक जिला अस्पताल में 7542 मरीजों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। हालांकि इनमें से करीब 400 मरीज बंदर व अन्य जानवरों के काटने के चलते जिला अस्पताल में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
गर्मी बढ़ने के साथ कुत्ते काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन मौजूद हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में कुत्ते काटे के 29 नए मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे थे। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed