फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   400 गांवों की बिजली फिर ले उड़ी आंधी

400 गांवों की बिजली फिर ले उड़ी आंधी

Wed, 16 May 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
400 गांवों की बिजली फिर ले उड़ी आंधी
400 गांवों की बिजली फिर ले उड़ी आंधी
विज्ञापन

- मंगलवार रात आई आंधी से फिर बड़ी संख्या में टूटे बिजली के तार व खंभे
- रविवार को आई आंधी के बाद अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी है व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
रविवार शाम आए आंधी-तूफान के बाद अब तक जिले में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी थी कि बुधवार तड़के आंधी ने फिर लोगों को बेहाल कर दिया। आंधी के कारण चार सौ से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई फिर से बाधित हो गई। पहले से जिन गांवों में बिजली सप्लाई ठप थी, बिजली विभाग की टीम पहले उन गांवों में व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई है।

बुधवार तड़के आई आंधी ने बिजली अफसरों की परेशानी एक बार फिर से बढ़ा दी है। आंधी के कारण दर्जनों स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूट गए। इससे जिले के 400 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई। आंधी बंद होने के बाद अफसरों ने कर्मचारियों को मौके पर लाइनों को दुरुस्त करने के लिए भेजा। इससे पहले रविवार को आए तूफान से पूरे जिले में ब्लैक आउट हो गया था। शहर में लगातार 32 घंटे से अधिक सप्लाई बाधित थी। वहीं गांवों की स्थिति और भी गंभीर थी। शिकारपुर, अनूपशहर व अहार क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बुधवार को लगभग पूरे दिन बिजली नहीं रही। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि आंधी से टूटी लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही लाइनों को ठीक कर सप्लाई चालू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed