फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएवी में छात्र संघ के चुनाव का रास्ता हुआ साफ

डीएवी में छात्र संघ के चुनाव का रास्ता हुआ साफ

Tue, 15 May 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
डीएवी में छात्र संघ के चुनाव का रास्ता हुआ साफ
डीएवी में छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ
विज्ञापन

- डीएवी के तत्कालीन प्राचार्य ने कुलपति से केस वापस लिया
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। तत्कालीन प्राचार्य ने विवि के कुलपति से केस वापस ले लिया है। इसके चलते अब आगामी शिक्षण सत्र में छात्र संघ का चुनाव होने का रास्ता खुल गया है। इससे छात्र नेताओं में खुशी का माहौल है।

डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष 2015 के शिक्षण सत्र में छात्र संघ के चुनाव की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। कालेज की ओर से चुनाव की तिथि जारी हो गई थी। इसी बीच सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कालेज पहुंचकर प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उनकी मांग थी कि छात्र संघ का चुनाव नहीं होना चाहिए और वह इस मांग को लेकर विवि के कुलपति के पास शिकायत लेकर पहुंच गए थे। शिकायत मिलने पर कुलपति ने छात्र संघ के चुनाव पर रोक लगा दी थी। इसके विरोध में प्राचार्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसके चलते कई बार हाईकोर्ट में तारीख लगी और कई बार प्रयास किए गए कि छात्र संघ के चुनाव की अनुमति मिलनी चाहिए। अब उन्होंने अपना स्थानांतरण विवि मेरठ में करा लिया। इसके लिए कुलपति से अपना केस वापस ले लिया है। कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ. गौतमवीर ने बताया कि तत्कालीन प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने छात्र संघ के चुनाव का केस कुलपति से वापस ले लिया है। इसके चलते अब आगामी शिक्षण सत्र में छात्र संघ के चुनाव का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed