{"_id":"5aeb4ce04f1c1b5c098b7e0b","slug":"15253700798-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की जमीन पर दबंगों ने जबरन शुरू किया अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की जमीन पर दबंगों ने जबरन शुरू किया अवैध खनन
Updated Thu, 03 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने किसान की जमीन पर किया अवैध खनन
- विरोध करने पर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी
- डिबाई क्षेत्र के गांव ऊंचागांव खादर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। किसान की अनुमति के बिना दबंगों द्वारा अवैध खनन करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान ने डीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने दबंग माफियाओं पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पीड़ित किसान महेश पुत्र नत्थू सिंह ने डीएम को शिकायत भेजकर बताया कि गांव में उसके पास दस बीघा जमीन है। आरोप लगाते हुए कहा कि खेत के समतलीकरण के नाम पर कुछ खनन माफिया पोकलेन मशीन से अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने डीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायत भेजकर खनन माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की है। एडीएम न्यायिक और खनन विभाग के प्रभारी अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। मौके पर एसडीएम को भेजकर इसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।