{"_id":"5ac516364f1c1bd5618b57e0","slug":"152286572210-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की शान बनेगा शिकारपुर बाईपास तिराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की शान बनेगा शिकारपुर बाईपास तिराहा
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की रौनक बढ़ाएगा शिकारपुर बाईपास तिराहा
बुलंदशहर। नगर का शिकारपुर बाईपास तिराहा जल्द ही शहर की शान बनने वाला है। इस तिराहे के चौड़ीकरण समेत रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होगी। जाम से मुक्ति के लिए यहां ट्रैफिक बूथ बनाया जाएगा।
शिकारपुर तिराहे से बदायूं स्टेट मार्ग के साथ अनूपशहर और स्याना जाने वाला मार्ग भी निकलता है। यह तिराहा शहर के डीएवी फ्लाईओवर से एनएच-91 को भी जोड़ता है। इसलिए यह तिराहा काफी महत्वपूर्ण है। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने इसका सौंदर्यीकरण करवाने का निर्णय लिया था। अब तिराहे के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार इस तिराहे का सौंदर्यीकरण होगा और जाम से वाहन चालकों और आमजन को राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक बूथ भी बनाया जाएगा। इतना नहीं, यहां रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। तिराहे का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। जबकि अन्य काम दूसरे विभागों द्वारा करवाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर का कहना है कि शिकारपुर तिराहे के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। इस काम पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। भविष्य में इस तिराहे पर और भी काम करने की योजना है।