फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मोहनकुटी से नहीं हटाया कूड़ा, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

मोहनकुटी से नहीं हटाया कूड़ा, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

Tue, 03 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मोहनकुटी से नहीं हटाया कूड़ा, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
मोहनकुटी से नहीं हटाया कूड़ा, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
विज्ञापन

- डीएम के आदेशों के बाद भी डंपिंग ग्राउंड नहीं पहुंचाया गया कूड़ा
- नगर पालिका ने मामन चौकी के समीप डंप किया था कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर के गांव मोहनकुटी के समीप से अभी भी कूड़ा नहीं हटाए जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ कूड़े से बदबू आने और मच्छर पनपने की शिकायत लोग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मच्छरों के पनपने से बुखार का प्रकोप बढ़ गया है।
नगर के मोहनकुटी गांव के समीप नगर पालिका द्वारा पूर्व में कूड़ा डंप किया जाता था। कूड़ा डंप करने की शिकायत लोगों ने डीएम से की तो डीएम ने नगर पालिका को कूड़ा डंप करने के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद डीएम ने उक्त कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में डंप करने के आदेश दिए थे। आदेशों के बाद भी नगर पालिका ने कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला, जिससे अब लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अब गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी एक बार फिर से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने के साथ ही कूड़े से बदबू और कूड़े मेें मच्छरों के पनपने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि कई बार इस संबंध में अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
कूड़ा न उठाए जाने से मच्छर पनप रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। - अंकित

डीएम के आदेश के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया गया है। गर्मी बढ़ने के चलते कूड़े से आ रही बदबू से परेशानी हो रही है। अफसरों ने अभी तक इसका निस्तारण नहीं किया है। - इरशाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बीघा जमीन पर कूड़ा पड़ा हुआ है। आने जाने वाले लोगों के साथ गांव के लोगों को भी परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान की कई बार मांग की जा चुकी है।- महेंद्र

कूड़ा पड़ा होने से वहां पर आवारा पशु घूमते रहते हैं। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। आवारा पशु पास के खेतों में पहुंचकर फसलों को भी नष्ट करते हैं। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - इरफान


कोट-
जहां पर कूड़ा पड़ा हुआ है वहां पर एसटीपी बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सीवर लाइन बिछाने वाली फर्म ही कूड़े का निस्तारण करेगी।
- एके सिंह, नगर पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed