फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तीन साल में 20 हजार लोग टीबी से हुए ग्रसित

तीन साल में 20 हजार लोग टीबी से हुए ग्रसित

Tue, 03 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
तीन साल में 20 हजार लोग टीबी से हुए ग्रसित
तीन साल में 20 हजार लोग टीबी से हुए ग्रस्त
विज्ञापन

- 400 से अधिक लोगों ने बीच में छोड़ा इलाज
- तीन साल में 305 की हो चुकी है क्षय रोग से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में क्षयरोग के इलाज को लेकर मरीज के साथ विभाग भी जागरूक नहीं है। पिछले तीन वर्षों में 20 हजार लोग टीबी रोग की गिरफ्त में आ चुके हैं। जिसमें 400 से अधिक ने इलाज बीच में ही छोड़ दिया। जबकि इन तीन वर्षों में यह घातक रोग 305 लोगों की जिदंगी लील चुका है।
गत माह विश्व क्षयरोग दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों ने टीबी के मरीजों की समीक्षा की। जिसमें जानकारी मिली की पिछले तीन वर्षों में टीबी के मरीज घटने के साथ-साथ मरीज इलाज बीच में छोड़ने लगे है। वर्ष 2015 में 7272 लोगों को टीबी होने की पुष्टि हुई थी तो वर्ष 2016 में 6701 लोगों को टीबी हो चुकी है। वहीं, वर्ष 2017 में 5855 लोगों को टीबी होने की पुष्टि हुई। उधर, जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि क्षयरोग के बारें में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महिला-बच्चे भी चपेट में
टीबी रोग की बीमारी की चपेट में महिला, बच्चे और युवा आ चुके हैं। चिकित्सकों ने बताया कि महिला, बच्चे और वृद्धों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से बीमारी जल्द चपेट में ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों में स्थिति
मरीज वर्ष 2015 2016 2017
इलाज पाने वाले 7272 6701 5855
इलाज से ठीक हुए 2754 2150 1909
इलाज छोड़ने वाले 143 176 92
मौत 94 138 73

कोट-
मरीजों को टीबी रोग की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। हालांकि टीबी के मरीज कम हुए है। जिसमें से अधिकांश नियमित दवा खाने से ठीक हो चुके है। कुछ मरीज बीच में ही दवा खानी बंद कर देते है। इससे टीबी रोग और अधिक बढ़ जाता है। - डॉ. एमके गुप्ता, जिला क्षयरोग अधिकारी, जिला अस्पताल बुलंदशहर।

चेतन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed