फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   राजस्व वसूली में गाजियाबाद जोन-2 का प्रदेश में दूसरा स्थान

राजस्व वसूली में गाजियाबाद जोन-2 का प्रदेश में दूसरा स्थान

Mon, 26 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली में गाजियाबाद जोन-2 का प्रदेश में दूसरा स्थान
राजस्व वसूली में गाजियाबाद जोन-2 का प्रदेश में दूसरा स्थान
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन का गाजियाबाद जोन-2 राजस्व वसूली में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर जोन के अधिकारियों को शासन स्तर से बधाईयां मिल रही हैं। पहले स्थान पर मेरठ जोन है। इसके अलावा विद्युत वितरण खंड में पश्चिमांचल प्रदेश में पहले स्थान पर है।

पावर कॉरपोरेशन में राजस्व वसूली के लिए जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान चलाकर अफसर राजस्व वसूली भी कर रहे हैं, लेकिन गत दिनों सरकार ने विभाग को घाटे में बताते हुए पांच जिलों में विभाग के निजीकरण के आदेश दे दिए। इन पांच जिलों में मेरठ को भी निजीकरण की ओर धकेल दिया, लेकिन राजस्व वसूली के जारी आंकड़ों के अनुसार मेरठ जोन प्रदेश में पहले स्थान पर है। ऐसे में कर्मचारी और जोर शोर से निजीकरण का विरोध करने में जुटे हुए हैं। मेरठ जोन के पहले स्थान और नवसृजित गाजियाबाद जोन-2 के प्रदेश में दूसरे स्थान पर होने से पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अब जोर शोर से निजीकरण का विरोध करना शुरू कर दिया है। वहीं दोनों जोन के राजस्व वसूली में अव्वल होने के चलते अधिकारियों को उच्चाधिकारियों से बधाइयां भी मिल रही हैं। चीफ इंजीनियर एमसी शर्मा ने बताया कि राजस्व वसूली में गाजियाबाद जाने-2 को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इसके लिए सभी अधिकारियों ने मेहनत की है। आगे भी विभागीय कार्यों को इसी तरह से किया जाता रहेगा।
विज्ञापन

पुनीत शर्मा

जोन लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त प्रतिशत
मेरठ 30.65
गाजियाबाद-2 30.18
सहारनपुर 27.14
इलाहाबाद 23.85
मुरादाबाद 23.84
गाजियाबादा-1 23.15
बस्ती 21.38
लेसा सिस 20.65
झांसी 19.31
आगरा-2 19.16

नोट- यह आंकड़े 21 मार्च 2018 तक के हैं, जिन्हें विभागीय अफसरों द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed