{"_id":"5ab548c84f1c1b53408b4976","slug":"152183034315-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल के फाइनल में मेरठ मंडल विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल के फाइनल में मेरठ मंडल विजयी
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्केटबॉल के फाइनल में मेरठ मंडल विजयी
गुलावठी। गुलावठी के गांव औरंगाबाद अहीर के वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
शुक्रवार को जूनियर बालिका वर्ग के बास्केटबॉल का फाइनल मैच लखनऊ व मेरठ मंडल के बीच हुआ। इसमें मेरठ मंडल की टीम विजयी रही। बालक वर्ग बॉस्केटबॉल में भी मेरठ मंडल की टीम ने लखनऊ मंडल की टीम को हराकर चैंपियन बनी। प्राथमिक स्तर बालिका कबड्डी के फाइनल मैच में मेरठ मंडल की टीम ने मिर्जापुर की टीम को पराजित कि या। जूनियर बालिका वर्ग में जूडो प्रतियोगिता के 45-50 किलो भार वर्ग में लखनऊ मंडल की दीपिका वर्मा ने प्रथम, मेरठ मंडल की लक्ष्मी ने द्वितीय तथा इलाहाबाद की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूडो के 40-45 किलो वर्ग में मेरठ की गुलफशा प्रथम एवं इलाहाबाद की सुशीला द्वितीय स्थान पर रहीं। 35-40 किलो भार वर्ग में मेरठ मंडल की अंजली प्रथम एवं लखनऊ की बुशरा खान द्वितीय पर रहीं। इलाहाबाद की नीतू एवं चित्रकूट की रश्मी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 30-35 किलो भार वर्ग में लखनऊ की स्वर्णिमा प्रथम एवं इलाहाबाद की प्रिया पांडेय द्वितीय स्थान पर रहीं। मेरठ की खुशी मावी एवं चित्रकूट की बुधिया ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 25-30 किलो वर्ग में मेरठ की शीतल प्रथम एवं लखनऊ की काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। चित्रकूट की स्नेहा व इलाहाबाद की रूबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 20-25 किलो भार वर्ग में मेरठ की अंशिका भावी प्रथम एवं गोरखपुर की काजल प्रजापति द्वितीय पर रहीं। बालक वर्ग में जूडो में 30 किलो भार वर्ग में मेरठ के अरमान ने पहला एवं चित्रकूट के धर्मेंद्र ने दूसरा व शिवम व वैभव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 25 किलो भार वर्ग में गोरखपुर के सत्यम मौर्य ने प्रथम एवं मेरठ के आर्यन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 40 किलो भार वर्ग में मेरठ के मनीष ने पहला एवं गोरखपुर के सैफ अली ने दूसरा तथा चित्रकूट के नारायण व लखनऊ के आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 35 किलो भार वर्ग में मेरठ के चेतन एवं लखनऊ के फरहान आलम ने दूसरा तथा इलाहाबाद के सनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलो भार वर्ग में मेरठ के विजय कुमार ने प्रथम एवं चित्रकूट के धीरेेंद्र ने द्वितीय तथा लखनऊ के सुमित अली व इलाहाबाद के अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में बस्ती मंडल ने प्रथम तथा कानपुर मंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक गीत में अलीगढ़ मंडल ने पहले और बस्ती मंडल ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। जूनियर स्तर बालक वर्ग क्रिकेट में गोरखपुर की टीम चैंपियन बनी। इस मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक डॉ.अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी केएल वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक पंकज यादव, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय महरौलिया, वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या सुरेंद्र यादव, राजकुमार, पंकज गुप्ता आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे। समाचार भेजे जाने तक कई मंडलों की टीमों के फाइनल मैच खेले जा रहे थे।
हैंडबाल में हवा ज्यादा होने की शिकायत की
गुलावठी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच इलाहाबाद मंडल व फैजाबाद मंडल के बीच चल रहा था। मैच के बीच में इलाहाबाद मंडल के खिलाड़ी अनमोल व इलाहाबाद मंडल टीम के कोच देवेश कुमार ने मैच रेफरी से हैंडबाल में हवा ज्यादा होने की शिकायत की। देवेश कुमार का कहना था कि हैंडबाल में 325-375 ग्राम के बीच होना चाहिए, परंतु हैंडबाल में 10 ग्राम वजन ज्यादा लग रहा है।