{"_id":"5ab52f4c4f1c1bec3f8b4972","slug":"15218238205-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य परीक्षा में पकड़े गए दो और नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य परीक्षा में पकड़े गए दो और नकलची
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य परीक्षा में पकड़े गए दो नकलची
- एक परीक्षार्थी एमए और दूसरा बीए का छात्र है
- विवि की मुख्य परीक्षा में अब तक पकड़े जा चुके हैं कुल 10 नकलची
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की मुख्य परीक्षा में बृहस्पतिवार को डीएवी कॉलेज में दो नकलची पकड़े गए। इनमें से एक एमए और दूसरा बीए का है। जिले में चल रही परीक्षा में अब तक कुल 10 नकलची पकड़ेे जा चुके हैं।
डीएवी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. गौतमवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को विवि की मुख्य परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए। इनमें एक परीक्षार्थी एमए और दूसरा बीए का शामिल है। उन्होंने बताया कि इन दोनों परीक्षार्थियों का केस बनाकर विवि मेरठ को भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी कॉलेज में परीक्षा के दौरान दो और नकलची पकड़े जा चुके हैं। जबकि जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर छह नकलची पकड़े गए हैं। इस तरह से अब तक नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों की कुल संख्या 10 हो गई है। उधर, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि परीक्षा में वह किसी तरह की नकल सामग्री न लाए। क्योंकि पकड़े जाने पर उनका केस बनाया जाएगा और इसके चलते वह परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे। यदि परीक्षार्थी किसी विषय में कमजोर है, तो वह परीक्षा दे और कम नंबर आने पर वह दूसरे वर्ष संबंधित विषय की बैक परीक्षा देकर पास हो सकता है।