{"_id":"5aa03af04f1c1b2d068ba4cc","slug":"1520450523155-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 महिला प्रधान और स्वच्छता ग्राही हुई लखनऊ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 महिला प्रधान और स्वच्छता ग्राही हुई लखनऊ रवाना
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 महिला प्रधान और स्वच्छता ग्राही हुईं लखनऊ रवाना
बुलंदशहर। जिले की 55 महिला ग्राम प्रधान और स्वच्छता ग्राही बुधवार को लखनऊ रवाना हो गईं। वह बृहस्पतिवार को लखनऊ में होने वाले स्वच्छ शांति सम्मेलन में भागीदारी करेंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से आठ मार्च को लखनऊ में स्वच्छ शांति 2018 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले की महिला ग्राम प्रधान और स्वच्छता ग्राही को प्रतिभाग करने का आदेश मिला था। सम्मेलन में भागीदारी के लिए 51 महिला प्रधान और चार स्वच्छता ग्राही कुल 55 महिलाओं को चयनित किया गया था। यह सभी ग्राम प्रधान और स्वच्छता ग्राही बुधवार को बस से लखनऊ को रवाना हो गई हैं। सम्मेलन के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ होंगे। ब्यूरो