{"_id":"5a9ed7074f1c1b0a7b8bab69","slug":"152035940817-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर फुटबाल बालक टीम के लिए ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर फुटबाल बालक टीम के लिए ट्रायल कल
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जूनियर फुटबाल बालक टीम के लिए ट्रायल कल
बुलंदशहर। सब जूनियर फुटबाल बालक टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आठ मार्च को होगा। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी रमेश चंद पाल ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम टांडा में ट्रायल होना है। इसके बाद मंडल और प्रदेश स्तर पर ट्रायल होगा। बताया कि खेल निदेशालय उप्र एवं प्रदेशीय फुटबाल संघ के समन्वय से आयोजित होने वाली अंतर मंडलीय सब जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व जिला एवं मंडल की टीमों का गठन किया जाना है। जिला स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल आठ मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम टांडा में दोपहर 12 बजे से होगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2004 से 31 दिसंबर 2005 के मध्य होना आवश्यक है। खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट, आधार कार्ड आदि जरूरी कागजात साथ लेकर आएं। ब्यूरो