फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कर्जमाफी की मिली 28 हजार शिकायत, पात्र मात्र 2500

कर्जमाफी की मिली 28 हजार शिकायत, पात्र मात्र 2500

Tue, 06 Mar 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी की मिली 28 हजार शिकायत, पात्र मात्र 2500
कर्ज माफी के लिए मिलीं 28 हजार शिकायतें
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के किसानों की ओर से कर्ज माफी के लिए ऑनलाइन शिकायत करने का सिलसिला जारी है। अब तक 28 हजार से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं, जबकि अधिकारियों का दावा है कि इनमें से अनुमन 2500 किसान ही पात्र हैं। अफसरों ने बताया कि शिकायतें 10 मार्च तक प्राप्त की जाएंगी।

शासन की ओर से कर्ज माफी की योजना का अब तक जिले के 90 हजार से अधिक किसान लाभ उठा चुके हैं। जिले की सहकारी समिति के 3414 एनपीए खाते चिन्हित कर इन्हें शासन की वेबसाइट पर जनरेट किया जा चुका है। वहीं, शिकायत मिल रही थी कि बैंकों की गलती से हजारों किसान कर्ज माफी के लाभ से वंचित रह गए हैं। ऐसे किसानों को शासन ने ऑनलाइन शिकायत करने का मौका दिया है। शिकायतें 10 मार्च तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अब तक जिले के 28 हजार किसान शिकायत कर चुके हैं। अफसरों का कहना है कि इनमें से 2500 किसान ही पात्र हैं। अधिकतर ऐसे किसान भी शिकायत कर रहे हैं जो पात्रता में नहीं आते। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि किसानों की कर्जमाफी के लिए शिकायत 10 मार्च तक प्राप्त की जाएंगी। अब तक 28 हजार किसानों में से लगभग 2500 किसान ही पात्र होंगे। क्योंकि अधिकतर ऐसे किसान शिकायत कर रहे हैं, जो पात्रता में नहीं आते। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed