फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एचटी लाइन में फाल्ट, बुगरासी उपकेंद्र ठप, पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित

एचटी लाइन में फाल्ट, बुगरासी उपकेंद्र ठप, पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित

Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन में फाल्ट, बुगरासी उपकेंद्र ठप, पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित
एचटी लाइन में फाल्ट, बुगरासी उपकेंद्र ठप, पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित
विज्ञापन

बुगरासी। बुगरासी-स्याना रूट पर एचटी लाइन में फाल्ट के चलते बुगरासी विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े छह फीडर के चार दर्जन गांवों के लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं के घर की बत्ती गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने जल्द लाइन को सही किए जाने की मांग की है। वहीं पावर कारपोरेशन की टीम अभी फाल्ट की खोज कर रही है।
रविवार की शाम बारिश और ओलों के साथ तेज हवा भी चली। इसके चलते देर रात बुगरासी-स्याना रूट पर अचानक हाई टेंशन लाइन में फाल्ट आने से बुगरासी विद्युत उपकेंद्र पूरी तरह ठप हो गया। इस विद्युत उपकेंद्र से बुगरासी सहित बरहाना, बुकलाना, मांकड़ी, हाजीपुर व भगवानपुर आदि फीडर जुड़े हुए हैं। उपकेंद्र के ठप पड़ने से जलालपुर, रूखी, रवानी कटीरी, किरयावली, बनभौरा, घुंघरावली, चंदियाना, गेसूपुर आदि सहित तकरीबन चार दर्जन गांवाें के पांच हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई। वहीं क्षेत्रभर में बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 36 आटा चक्कियां भी ठप हो गई। इससे चक्कियों पर पिसाई के लिए गेहूं के ढेर लग गए। मौके पर कपिल कुमार, नरेश कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार आदि क्षेत्रवासियों ने अतिशीघ्र फाल्ट को सही करा आपूर्ति को सुचारु किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए परेशान रहे विद्यार्थी
- सोमवार को सीबीएसई बोर्ड का पहला पेपर था। ऐसे में लाइट नहीं आने से विद्यार्थियाें को काफी परेशानी हुई। छात्रों ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा के चलते देर रात तक पढ़ाई के अतिरिक्त सवेरे उठकर पढ़ा जाता है। आपूर्ति नहीं होने से पहले पेपर से पूर्व तैयारी में परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के चलते बुगरासी विद्युत उपकेंद्र बंद हो गया है। पावर कारपोरेशन की टीम फाल्ट की खोज कर रही है। जल्द ही फाल्ट को सही कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-सचिन कुमार, जेई पावर कारपोरेशन बुगरासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed