{"_id":"5a9051b14f1c1bff388b9cad","slug":"151940775616-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय शिक्षकों के दस्तावेजों की दोबारा जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जनपदीय शिक्षकों के दस्तावेजों की दोबारा जांच शुरू
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर जनपदीय शिक्षकों के दस्तावेजों की दोबारा जांच शुरू
- स्थानांतरण को आवेदन करने वाले शिक्षकों के पूरे नहीं हैं दस्तावेज
- आधे से अधिक शिक्षकों को स्थानांतरण का नहीं मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के अंतर जनपदीय शिक्षकों की काउंसलिंग होने के साथ स्थानांतरण की प्रक्रिया को कार्य जारी है, लेकिन इस बीच अब उनके दस्तावेजों की दोबारा जांच शुरू हो गई है। इसका कारण दस्तावेज अधूरे बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे आधे से अधिक शिक्षक हैं, जिनके दस्तावेज पूरे नहीं हैं और वह स्थानांतरण से वंचित रह सकते हैं।
शासन और बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों से अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए 15 फरवरी तक आनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए। आवेदन करने वाले ग्रामीण और नगर क्षेत्र के स्कूलों से 869 शिक्षकों की 17 फरवरी को काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग में 12 आवेदन करने वाले शिक्षक शामिल नहीं हुए थे। आवेदन करने वाले शिक्षकों में सबसे अधिक 350 शिक्षक सिकंदराबाद क्षेत्र के स्कूलों से संबंधित हैं। काउंसलिंग के बाद इन सभी शिक्षकाें के दस्तावेजों की दोबारा जांच शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आधे से अधिक शिक्षकों के दस्तावेज पूरे नहीं हैं और आवेदन करते समय कुछ त्रुटियां भी की गई। इसलिए चर्चा यह भी है कि यदि दस्तावेज पूरे नहीं हैं और त्रुटियां रह गई तो वह स्थानांतरण से वंचित रह सकते हैं। वहीं, जो शिक्षक इससे पहले एक बार स्थानांतरण का लाभ ले चुके हैं। उन्हें अब अंतर जनपदीय स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि स्थानांतरण को आवेदन और काउंसलिंग में शामिल होने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच जारी है। यह कार्य जल्द पूरा कर आगामी प्रकिया शुरू की जाएगी।