{"_id":"5a9051b04f1c1bcb268bb905","slug":"151940775515-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल के हर बच्चे का होगा ‘आधार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल के हर बच्चे का होगा ‘आधार’
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूल के हर बच्चे का होगा ‘आधार’
- शासन के मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शासन के अपर मुख्य सचिव और बेसिक शिक्षा निदेशक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर विभागीय अधिकारियों से जिले के परिषदीय स्कूलों का हाल जाना। उन्होंने जिले में स्वेटर वितरण की रिपोर्ट के साथ ही आधार, मिड-डे मील, जूते-मोजे सहित पाठ्यक्रम आदि योजनाओं की जानकारी ली।
बृहस्पतिवार देर शाम अपर मुख्य सचिव बेसिक आरपी सिंह और निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बीएसए अजीत कुमार से जिले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सर्व शिक्षा अभियान की जानकारी ली। उन्होंने जिले में परिषदीय बच्चों को वितरित हुए स्वेटर की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, 40 फीसदी से अधिक बच्चों का आधार पंजीयन नहीं था। इसके लिए उन्होंने ब्लाकवार अभियान चलाकर आधार कार्ड बनवाने के आदेश दिए। उन्होंने मिड-डे-मील और जूते-मोजे के साथ गरीब बच्चों को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाने की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने आदेश किए हैं कि शेष बच्चों में स्वेटर, जूते-मोजे आदि का शीघ्र वितरण किया जाए। समय रहते सारे कार्य हो जाने चाहिए। नए सत्र में कोई पिछला कार्य न हो, यह ध्यान रखा जाए।