फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गुलावठी, लखावटी और अगौता ब्लॉक प्रमुख के लिए होगा चुनाव

गुलावठी, लखावटी और अगौता ब्लॉक प्रमुख के लिए होगा चुनाव

Fri, 23 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी, लखावटी और अगौता ब्लॉक प्रमुख के लिए होगा चुनाव
गुलावठी, लखावटी और अगौता ब्लॉक प्रमुख के लिए होगा चुनाव
विज्ञापन

जिला पंचायती राज अधिकारी ने चुनाव कराने के लिए विभाग को लिखा पत्र
अरनिया ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी का मामला कोर्ट में, सुनवाई का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले में गुलावठी, लखावटी और अगौता ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए चुनाव होना तय हो गया है। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने विभाग को पत्र लिख दिया है। वहीं, दूसरी ओर अरनिया ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है और उसकी सुनवाई का इंतजार है।
पिछले दिनों गुलावठी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र दिए थे। जिला प्रशासन की ओर से शपथ पत्र देने वाले सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए थे। नियमानुसार ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में कम सदस्य होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया था। इसी तरह लखावठी और अगौता में भी हुआ।
विज्ञापन

वहीं, अरनिया ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने 12 फरवरी को चुनाव करवा लिया था। मगर, ब्लॉक प्रमुख की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर कोर्ट के आदेश पर उसका परिणाम घोषित नहीं हुआ है। कोर्ट ने जिला पंचायत राज अधिकारी से संबंधित दस्तावेज मांगे थे और इसके लिए 15 फरवरी का समय दिया था। मगर, विभाग का एक कर्मचारी तब से इलाहाबाद में ही डटा हुआ है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अरनिया ब्लॉक प्रमुख के मामले में दस्तावेज लेकर इलाहाबाद गए कर्मचारी ने बताया कि अभी कोर्ट में केस का नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed