{"_id":"5a9051ac4f1c1bb3208baf3e","slug":"151940775111-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व रिकॉर्ड रूम में खामियां मिलने पर भड़कीं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व रिकॉर्ड रूम में खामियां मिलने पर भड़कीं डीएम
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व रिकॉर्ड रूम में खामियां मिलने पर भड़कीं डीएम
बुलंदशहर। जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित राजस्व रिकॉर्ड रूम का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मुआयना करते हुए रिकॉर्ड को मानक के अनुरूप न रखने पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई। डीएम ने सीसीटीवी कैमरे की भी रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
डीएम ने आदेश दिए कि रिकॉर्ड रूम में जाने वाले कर्मचारी और नकल प्राप्त करने वाले कर्मचारी बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर अंदर प्रवेश करेंगे। वहीं रिकॉर्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के चलने के संबंध में गत एक सप्ताह की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ भूलेख व खतौनियों के रिकॉर्ड को सही से न रखने के चलते कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके अलावा एक ही कर्मचारी पर विभिन्न दायित्वों के चलते हो रही परेशानी को देखते हुए तहसीलवार रिकॉर्ड को अन्य कर्मचारियों में बांटने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर डीएम के साथ एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो