फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रोडवेज ने की तैयारी, होली पर समय से घर पहुंचेंगी सवारी

रोडवेज ने की तैयारी, होली पर समय से घर पहुंचेंगी सवारी

Thu, 22 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने की तैयारी, होली पर समय से घर पहुंचेंगी सवारी
रोडवेज ने की तैयारी, होली पर समय से घर पहुंचेंगी सवारी
विज्ञापन

- हर 15 मिनट पर होगा रोडवेज बसों का संचालन
- 26 से 7 मार्च तक चालक व परिचालकों की छुट्टियों निरस्त
- लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
होली के मद्देनजर एक ओर जहां ट्रेनों में सभी सीटें भर गई हैं, वहीं परिवहन निगम यात्रियों को सुविधा देने की तैयारी में जुट गया है। व्यवस्था के अंतर्गत 26 फरवरी से हर 15 मिनट पर यात्रियों को बसें मिलेंगी। बसों का संचालन सुचारु रखने के लिए रोडवेज अफसरों ने चालक व परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। कर्मचारियों को लगातार ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
होली का त्योहार एक मार्च और रंग दो मार्च को है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो गई है। त्योहार पर ट्रेनें फुल होने के कारण उसमें अब सिर्फ तत्काल का ही सहारा है। ऐसे में त्योहार के मौके पर यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए इस बार रोडवेज पहले से ही तैयारी में जुट गया है। त्योहार पर लोग समय से और सुविधाजनक ढंग से घर पहुंच सकें, इसके लिए 26 फरवरी से बुलंदशहर रोडवेज बस स्टैंड से प्रति 15 मिनट पर बसों के संचालन के आदेश दिए गए हैं। सामान्यत: बस स्टैंड से आधा घंटे में बसों का संचालन होता है। लेकिन त्योहार के मद्देनजर बसों का संचालन बढ़ाया गया है। एआरएम ने 26 फरवरी से 7 मार्च तक सभी चालक व परिचालकों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। जारी आदेशों के अनुसार लगातार ड्यूटी करने वाले चालक व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा अफसरों ने तय रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


2700 किमी बस चलाने पर मिलेंगे 3150 रुपये
एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि 26 फरवरी से सात मार्च तक लगातार ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि 9 और 10 दिन तक ड्यूटी करने वालों को ही मिलेगी। नौ दिन में 2700 किलोमीटर बस चलाने पर प्रोत्साहन राशि 3150 और दस दिन में तीन हजार किलोमीटर बस चलाने पर चालक-परिचालकों को 3500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कार्यशाला के कर्मचारियों को सात दिन लगातार ड्यूटी करने पर 700 और आठ दिन ड्यूटी करने पर 850 रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे। यह प्रोत्साहन राशि स्थायी और संविदा चालक, परिचालकों और कर्मचारियों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों पर टेसू के फूल रखवाएगी नगर पालिका
- केमिकल युक्त रंगों से लोगों को बचाने की पहल
- नगर के विभिन्न चौराहों पर लगाए जाएंगे स्टॉल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
होली के त्योहार में अब केवल पांच दिन का समय शेष है। हर ओर व्यापारी व साधारण व्यक्ति त्योहार को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए नगर पालिका भी खास व्यवस्था कर रही है। योजना के तहत होली से पहले नगर के मुख्य चौराहों पर टेसू के फूल लोगों को वितरित किए जाएंगे।
होली के त्योहार पर लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका तैयारी कर रही है। इसके तहत होली के त्योहार से पहले नगर पालिका शहर के विभिन्न चौराहों पर टेसू के फूल रखवाने पर विचार कर रही है। इन फूलों का वितरण लोगों को किया जाएगा। अफसरों का मानना है कि इससे चर्म रोगों समेत लोगों को केमिकल रंगों से निजात मिल सकेगी। हालांकि फूल किस दिन वितरित किए जाएंगे, इसका खुलासा अभी अफसरों ने नहीं किया है। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि टेसू के फूल रखवाने की तैयारी की जा रही है। इससे लोगों को केमिकल युक्त रंगों से निजात मिल सकेगी।

केमिकल युक्त रंग बिगाड़ते हैं लोगों की सेहत
होली पर प्रयोग किए जाने वाले केमिकल युक्त रंग लोगों की सेहत बिगाड़ते हैं। केमिकल युक्त रंगों से लोगों को सांस, चर्म रोग संबंधी बीमारियां होती हैं। इसमें मुख्यत: लाल रंग को बनाने में मरकरी सल्फाइट मिलाया जाता है, जिससे लोगों को त्वचा का कैंसर, मानसिक मंदता जैसी बीमारी होती है। वहीं काला रंग बनाते समय लेड ऑक्साइड मिलाया जाता है जिससे त्वचा में जलन और गर्भपात का खतरा होता है।


कोट
केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से लोगों को सेहत का नुकसान होता है। टेसू के फूल का प्रयोग वैदिक काल से किया जाता रहा है। इससे शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। होली के मौके पर केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए। - डॉ. हितेश कौशिक, आयुर्वेदिक चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed