फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बढ़ने लगा तापमान, चलने लगे पंखे

बढ़ने लगा तापमान, चलने लगे पंखे

Thu, 22 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बढ़ने लगा तापमान, चलने लगे पंखे
बढ़ने लगा तापमान, चलने लगे पंखे
विज्ञापन

- पिछले कई दिनों से बढ़ रहा तापमान, असमंजस में मौसम वैज्ञानिक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
मौसम में अचानक बदलाव और तापमान में हुई बढ़ोतरी को लेकर मौसम वैज्ञानिक भी असमंजस में हैं। हालात यह हैं कि फरवरी में पड़ने वाली सर्दी की जगह इस बार पंखे चलने लगे हैं। पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी जारी है।
इस बार सर्दी जल्दी आई और इस बीच कई बार मौसम ने रंगत बदली। कभी अधिक कोहरा और ठंड के साथ पाला पड़ा तो कभी मौसम गर्म हो गया। इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों के आंकड़ों का गणित भी कई बार फेल साबित हुआ। संभावना जताई जा रही थी कि इस बार फरवरी माह तक ठंड रहेगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ और मौसम ने एक बार फिर रंगत बदली और तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। इसके चलते फरवरी माह में ही लोग पंखे चलाने को मजबूर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री होने की संभावना है। इसके बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस बार मौसम के आंकड़ों का गणित कई बार फेल साबित हुआ है। अचानक बदला मौसम और बढ़ा तापमान पर्यावरण प्रदूषण के कारण है। यदि इसी तरह गर्मी बढ़ती रही तो गेहूं की फसल प्रभावित होगी, क्योंकि इस माह और गेहूं की फसल को ठंड की जरूरत थी। मौसम के आंकड़ों से संभावना जताई जा रही है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी रहेगी और जल्द ही गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


फोटो समाचार
अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन
बुलंदशहर। बदलते मौसम ने लोगों के स्वास्थ्य को भी बिगाड़ दिया है। मौसम में दिन-प्रतिदिन बदलाव होने से अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें लगने लगी है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आए। अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों की चपेट में थे। सीएमएस डॉ. रामवीर ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों के स्वास्थ्य में भी परिवर्तन होता है। इस मौसम में हर उम्र के लोगों को ठंड से बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed