फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ठेका कर्मचारियों की हड़ताल पर अफसर-ठेकेदार में ठनी

ठेका कर्मचारियों की हड़ताल पर अफसर-ठेकेदार में ठनी

Thu, 22 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ठेका कर्मचारियों की हड़ताल पर अफसर-ठेकेदार में ठनी
ठेका कर्मचारियों की हड़ताल पर अफसर-ठेकेदार में ठनी
विज्ञापन

- ठेकेदार ने डीएम को शिकायत देकर भुगतान न करने का लगाया आरोप
- कहा- अफसर जानबूझकर रोक रहे हैं कर्मचारियों का वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर पालिका में बिजली विभाग व जल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर नगर पालिका अफसर व ठेकेदार आमने-सामने आ गए हैं। ठेकेदार ने डीएम को शिकायत देकर पालिका अफसरों पर जानबूझकर भुगतान न करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार के अनुसार उसने कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए पूर्व में ही पत्र लिखा था।

नगर पालिका के बिजली विभाग में कार्यरत 30 कर्मचारी और जल कल विभाग में कार्यरत 50 कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के चलते हड़ताल की हुई है। हड़ताल को लेकर नगर पालिका अफसरों ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया था कि वह कर्मचारियों का भुगतान करे। अब ठेकेदार ने डीएम को शिकायत देकर नगर पालिका अफसरों पर बिलों का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार के अनुसार अगस्त से अक्तूबर माह का करीब 24.22 लाख का भुगतान करने के लिए उसने अफसरों के समक्ष बिल पेश किया था, लेकिन अफसरों ने बिल का भुगतान नहीं किया। ठेकेदार का कहना है कि उसने पूर्व में ही कर्मचारियों के हड़ताल की बात अफसरों को बता दी थी, लेकिन अफसरों ने इसके बाद भी भुगतान नहीं किया है। इस बाबत नगर पालिका ईओ एके सिंह ने कहा कि ठेकेदार द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उसे नोटिस जारी किया गया है। जल्द कर्मचारियों का भुगतान न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed