{"_id":"5a8ef2f04f1c1bbd218b490a","slug":"15193179618-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत, एक घायल
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत, एक घायल
- बुधवार शाम नगर कोतवाली के शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर कोतवाली के शिकारपुर तिराहे के निकट बुधवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो अध्यापकों को रौंद दिया। हादसे में महिला अध्यापक की मौत हो गई। जबकि दूसरे अध्यापक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मोहल्ला आनंद विहार निवासी वीरेंद्र पाल सिंह पुत्र स्व. जौरावर सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री कुमारी भारती (30) पहासू ब्लॉक के उर्दमी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थी। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने साथी अध्यापक मनोज शर्मा के साथ स्कूल से बुलंदशहर लौट रही थी। जब वह दोनों शिकारपुर बाइपास के निकट पहुंचे तो एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी ट्रक चालक दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिक्षिका भारती को मृत घोषित कर दिया। जबकि, साथी अध्यापक को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। नगर कोतवाली निरीक्षक धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।