{"_id":"5a89d4814f1c1b187e8b6f0f","slug":"151898248616-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी : सरकार ने दिया एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी : सरकार ने दिया एक और मौका
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जमाफी : सरकार ने दिया एक और मौका
बुलंदशहर। फसल ऋण के अंतर्गत कर्ज माफी के लाभ से वंचित किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने आवेदन के लिए एक मौका और दिया है। किसान अब 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि जिन ऋणी किसानों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, ऐसे किसान शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दें। इसकी अंतिम तिथि पहले 20 जनवरी थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में तिथि को बढ़ा दिया है। शिकायत करने के बाद उसकी प्रति के साथ केसीसी पासबुक, आधार कार्ड एवं खतौनी की छायाप्रति संलग्न कर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जमा करें। जो किसान पूर्व में शिकायत कर ये सब जमा नहीं करा सके हैं, वे भी जमा करा दें।