{"_id":"5a89d47e4f1c1bdd0b8b4b42","slug":"151898248215-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण आज .. तो पालिका को इस तरह मिलेंगे नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेक्षण आज .. तो पालिका को इस तरह मिलेंगे नंबर
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वेक्षण आज .. इस तरह से पालिका को मिलेंगे नंबर
बुलंदशहर। केंद्र सरकार द्वारा शहरों में सफाई की स्थिति परखने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण नगर पालिका क्षेत्र में आज से शुरू हो जाएगा। पालिका कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ऐसे में नगर पालिका की रैंकिंग अब भगवान भरोसे ही है।
बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अभी तक टीम नहीं पहुंची थी। इसके कारण अफसर काफी परेशान थे। अब सोमवार से नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार की टीम पहुंच जाएगी। ऐसे में पालिका के संविदा सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने और शहर में गंदगी के ढेर लगे होने के कारण अफसर भी काफी परेशान हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और कर्मचारियों की कमी के कारण नगर पालिका क्षेत्र की सड़कें गंदगी से अटी पड़ी हैं। हालांकि डीएम रोड पर डीएम समेत अन्य अफसरों के निवास होने के कारण वहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है, लेकिन अन्य सड़कों, गलियों की हालत अभी भी काफी खराब है। पूर्व में नगर पालिका अफसर शहर के चकाचक होने का दावा कर रहे थे। अब सोमवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सर्वेक्षण में नगर पालिका अफसरों के दावे की पोल खुलने वाली है। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने कहा कि आज से नगर पालिका क्षेत्र में सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार की टीम पहुंच जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अच्छी से अच्छी रैंकिंग पाने की कोशिश की जा रही है।
आवासीय कालोनियों में अवैध रूप से चल रहीं डेयरियां
नगर क्षेत्र में आवासीय कालोनियों में अवैध रूप से चल रहीं डेयरियां लगातार गंदगी फैला रहीं हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर परेशान लोगों ने अब प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। नगर के मोहल्ला सुशीला विहार समेत अन्य कालोनियों में अवैध रूप से दूध की डेयरियां चल रहीं हैं। इन डेयरियों में भैंस रहने के कारण गोबर को नालियों में बहा दिया जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके बाद दिन में भैंसों को सड़क के किनारे बांधने के चलते दिन भर भैंस वहां गंदगी करती हैं। जानकारी होने के बाद भी नगर पालिका अफसरों ने इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।