{"_id":"5a83239f4f1c1b5e028b528f","slug":"15185439807-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायो मेडिकल का नहीं किया निस्तारण तो होगी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायो मेडिकल का नहीं किया निस्तारण तो होगी जेल
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायो मेडिकल का नहीं किया निस्तारण तो होगी जेल
- इसके लिए सीएमओ कार्यालय पर होगी कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट का इंतजाम न मिलने पर अस्पताल संचालकों को जेल भी हो सकती है। इसके लिए एक कार्यशाला का आयोजन 17 फरवरी को होगा।
निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट के लिए लगातार आदेशों के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते अब मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न करने पर पांच साल की जेल के लिए प्रावधान बनाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर एक कार्यशाला का आयोजन कर अस्पताल संचालकों को मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न करने पर कार्रवाई व नए नियमों के बारे में बताया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केएन तिवारी ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट के लिए डीएम के निर्देश मिल गए हैं। बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण मानकों के अनुसार किया जाए इसके लिए 17 फरवरी को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण का जवाब नहीं मिलने पर नहीं हुई कार्रवाई
- जिले के निजी चिकित्सालयों में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी माह में छापामार कार्रवाई की थी। बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न होने पर 29 चिकित्सालयों को एक सप्ताह का समय दे नोटिस जारी किए थे। मानकों के अनुसार बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न होने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से जिले के अधिकांश चिकित्सालयों में अभी भी बायो मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका जा रहा है।