{"_id":"5a807b324f1c1baa1b8b6d60","slug":"15183697891-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न सड़क हादसों में मां-बेटा समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न सड़क हादसों में मां-बेटा समेत चार घायल
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में मां-बेटा समेत चार घायल
- नेशनल हाईवे-91 और स्याना रोड पर हुए दो अलग-अलग हादसे
- गंभीर हालत में एक युवक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-91 व स्याना रोड पर शनिवार शाम को हुए सड़क हादसों में मां-बेटा समेत चार लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर घायल होने पर एक युवक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नगर के साठा निवासी मनीषा शर्मा अपने पुत्र राजीव के साथ बाइक से शनिवार को खुर्जा गई थीं। देर शाम मां-बेटा बाइक से ही वापस बुलंदशहर लौट रहे थे। तभी खुर्जा तिराहे पर पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक का सिर डिवाइडर से जा टकराया और मां भी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने गंभीरावस्था में मां-बेटा को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राजीव की हालत गंभीर होते देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी दुर्घटना देहात कोतवाली के स्याना रोड पर शनिवार देर शाम हुई। धमेड़ा अड्डा निवासी राहुल अपने दोस्त विक्की के साथ बाइक से औरंगाबाद से बुलंदशहर लौट रहा था। तभी स्याना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर दोनों हादसों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।