फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खिलाई एल्बेंडाजोल, बिगड़ी बच्चों की हालत

खिलाई एल्बेंडाजोल, बिगड़ी बच्चों की हालत

Sat, 10 Feb 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खिलाई एल्बेंडाजोल, बिगड़ी बच्चों की हालत
फोटो समाचार
विज्ञापन

खिलाई एल्बेंडाजोल, बिगड़ी बच्चों की हालत
- बच्चों के परिजनों ने स्कूल व अस्पताल में किया हंगामा
- गोली खिलाने के लिए जिले में 8.52 लाख बच्चे किए गए थे चिन्हित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान के तहत शनिवार को करीब पांच लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। गोली खाने से जिले में करीब दो दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा हंगामे की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम भेजी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्राथमिक उपचार के बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिले में शनिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत करीब पांच लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पहले ही तैयारी कर ली थी। शनिवार को गोली खिलाने के बाद कुछ बच्चों की हालत बिगड़ गई। इस पर बच्चों के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब शेष बच्चों को 15 फरवरी को गोली खिलाई जाएगी। विभिन्न केंद्रों पर गोली खिलाए जाने को लेकर सीएमओ व एसीएमओ ने निरीक्षण करते हुए स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान लापरवाही बरत रहे कर्मियों को जमकर फटकार भी लगाई गई।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरी स्कूल में शनिवार को एल्बेंडाजोल की गोली खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के शांत न होने पर अधिकारी मौके से खिसक गए। प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने बताया कि कक्षा तीन से आठवीं तक के 120 बच्चों को कीड़े मारने वाली गोली खिलाई गई। गोली खाने के बाद कुछ बच्चे पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगे। बच्चों की तबीयत बिगड़ती देख फोन कर परिजनों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि कोई भी बच्चा गोली की वजह से बीमार नहीं हुआ है। गोली का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। पेट के कीड़ों को खत्म करने में यह दवा काफी उपयोगी है। कुछ बच्चे इसे सहन कर लेते हैं और कुछ को दर्द हो जाता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे हुए बीमार
नगर के शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में देव वर्मा एवं कर्ण वर्मा कक्षा चार, रिऋभ कौशिक एवं छवि कक्षा छह, ज्योति, योगिता सैनी एवं आशुतोष कक्षा सात, रजनी, गुनगुन, जागृति एवं हिमांशी कक्षा आठ के अलावा करीब एक दर्जन बच्चों की हालत खराब हो गई। छात्रा रजनी एवं गुनगुन का स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहांगीराबाद स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में अमित, प्रशांत एवं अतुल कक्षा दो, शिव एवं मनीष कक्षा तीन, तुलसी कक्षा चार एवं कक्षा पांच की चंचल गोली खाने से बीमार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed