{"_id":"5a7f292f4f1c1b28428b4903","slug":"1518283255105-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं के चलते टली जिला प्रदर्शनी, अब 5 मार्च के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं के चलते टली जिला प्रदर्शनी, अब 5 मार्च के बाद
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं के चलते टली जिला प्रदर्शनी, अब 5 मार्च के बाद
- बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
20 फरवरी से लगने वाली जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ की तिथि को अब और आगे बढ़ा दिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समिति ने अब पांच मार्च के बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ करने का निर्णय लिया है।
130 साल पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए जिले में 20 फरवरी से नुमाइश का आयोजन किया जाना था। इसके लिए अफसरों ने 27 फरवरी को शुभारंभ की तिथि निर्धारित की थी, जिसे बाद में बदलकर 20 फरवरी कर दिया गया था। अब शनिवार को हुई बैठक में जिला प्रदर्शनी समिति सदस्य और अफसरों ने बोर्ड परीक्षा के चलते नुमाइश के शुभारंभ की तिथि में बदलाव किया है। बतौर अध्यक्ष एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के चलते छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए नुमाइश का आयोजन अब पांच मार्च के बाद करने पर सहमति बनी है। बैठक में समिति के लिए सदस्यता शुल्क को दो हजार से घटाकर 1200 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा नुमाइश के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के लिए सदस्यों व अफसरों ने अपने सुझाव रखे। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अब नुमाइश का आयोजन पांच मार्च के बाद किया जाएगा। इसके लिए बैठक कर तारीख निश्चित कर दी जाएगी। जिला प्रदर्शनी में सुरक्षा की दृष्टि से 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं।