फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आईटीआई में प्रश्नपत्र लीक व नकल की जांच जारी

आईटीआई में प्रश्नपत्र लीक व नकल की जांच जारी

Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में प्रश्नपत्र लीक व नकल की जांच जारी
आईटीआई में प्रश्नपत्र लीक व नकल की जांच जारी
विज्ञापन

- जांच टीम ने खुर्जा व सिकंदराबाद में कई लोगों से किया संपर्क
- डीएम के आदेश पर एसपी क्राइम को सौंपी गई है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। आईटीआई की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक और नकल की जांच जारी है। जांच टीम ने खुर्जा और सिकंदराबाद में कई लागों से संपर्क किया है। डीएम के आदेश पर यह जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है।

जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आईटीआई की परीक्षा चल रही है। छह जनवरी को सिकंदराबाद स्थित एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र लीक के साल्व उत्तर व्हाट्स एप पर मिले थे और कई परीक्षार्थियों से नकल की पर्ची बरामद हुई थी। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई। आठ जनवरी को खुर्जा में भी परीक्षार्थियों से नकल की पर्ची बरामद होने के साथ व्हाट्सएप पर लीक प्रश्नपत्र के उत्तर मिलने का खुलासा हुआ था। इस मामले में तीन छात्रों सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। इन दोनों मामलों को डीएम डा. रोशन जैकब ने गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश एसपी क्राइम को दिए हैं। शुक्रवार को नगर के एक परीक्षा केंद्र पर भी नकल की पर्ची मिलने पर हंगामा हुआ था। इस मामले में पुलिस को प्रबंधन समिति और परीक्षार्थियों की ओर तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि खुर्जा और सिकंदराबाद के मामले में जांच टीम ने कई लोगों से संपर्क किया है। दावा किया जा रहा है कि जांच जल्द कर रिपोर्ट उजागर कर दी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर आईटीआई परीक्षा के नोडल अधिकारी योगेश कुमार का कहना है कि डीएम के आदेश पर परीक्षा में सख्ती और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed