फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फर्जी ई-वे बिल से पान मसाला लाते पकड़ा

फर्जी ई-वे बिल से पान मसाला लाते पकड़ा

Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
फर्जी ई-वे बिल से पान मसाला लाते पकड़ा
फर्जी ई-वे बिल से पान मसाला लाते पकड़ा
विज्ञापन

फोटो
- वाणिज्य कर अफसरों की कार्रवाई से मचा हड़कंप
- टोल टैक्स बचाकर अलीगढ़ ले जा रहे थे पान मसाला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कुछ सामानों को चिन्ह्ति कर उनके लिए ई बिल की आवश्यकता की घोषणा के बाद व्यापारियों ने यहां भी फर्जीवाड़ा करने के लिए जुगाड़ लगा लिया है। अब व्यापारी ई-वे बिल तो जनरेट कर रहे हैं, लेकिन उसी बिल से कई-कई स्थानों पर माल की सप्लाई कर लाखों रुपये के टैक्स की चोरी कर रहे हैं।
सरकार ने व्यापारियों की टैक्स चोरी पर रोक लगाने के लिए ई-वे बिल जारी करने के आदेश दिए थे। इसके लिए बाद में 20 और सामानों को ई-वे बिल के दायरे में शामिल कर दिया था। टैक्स चोरी से बचने के लिए व्यापारियों ने ई-वे बिल जारी कराने के मामले में भी फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया। वाणिज्य कर अफसरों ने शुक्रवार को एक पान मसाला से भरी एक गाड़ी को पकड़ा तो चालक ने ई-वे बिल दिखा दिया, जिसमें पान मसाला मुरादाबाद ले जाना दर्शाया हुआ था। अफसरों ने वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की तो चालक ने माल को अलीगढ़ में उतार कर दोबारा माल लादकर उसे मुरादाबाद ले जाने की जानकारी दी। जिसके बाद वाणिज्य कर अफसरों ने गाड़ी को माल समेत पकड़कर कब्जे में ले लिया। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार ने बताया कि मुरादाबाद के ई-वे बिल पर अलीगढ़ माल ले जा रहे थे। गाड़ी को पकड़ लिया गया है। पान मसाला पर करीब 28 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

टोल चोरी कर जा रहे थे अलीगढ़
- पान मसाला से भरी गाड़ी गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रही थी। इसके लिए दादरी के समीप पड़ने वाले टोल प्लाजा को वाहन चालक ने बचाकर टैक्स चोरी कर लिया। चालक ने बताया कि यदि टोल प्लाजा से होकर गाड़ी जाती तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती और ई-वे बिल अमान्य हो जाता। जिसके चलते उसने पास के ही गांव से गाड़ी निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed