फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मंत्री और डायरेक्टर के फूंके पुतले, की जमकर नारेबाजी

मंत्री और डायरेक्टर के फूंके पुतले, की जमकर नारेबाजी

Mon, 18 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मंत्री और डायरेक्टर के फूंके पुतले, की जमकर नारेबाजी
मंत्री और डायरेक्टर का जलाया पुतला, हंगामा
विज्ञापन

- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते कालाआम चौराहे पर लगा जाम
- 58वें दिन भी राजेबाबू पार्क में हड़ताल जारी, आज जेल भरो आंदोलन की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन धीरे-धीरे उग्र हो रहा है। आंदोलन के 58वें दिन कार्यकर्ताओं ने कालाआम चौराहे पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और विभाग के डायरेक्टर का पुतला जलाया व जमकर हंगामा किया। इसके चलते चौराहे पर जाम लग गया। कार्यकर्ता मंगलवार को जेल भरो आंदोलन करेंगी।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र की जिलाध्यक्ष सावित्री गौतम ने बताया कि मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के साथ क्रमिक अनशन जारी है। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कालाआम चौराहे पर पहुंचीं। यहां पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल और विभाग के डायरेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह का पुतला जलाकर रोष जताया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली कालाआम चौराहे से शुरू होकर मोती बाग और नगर कोतवाली होते हुए वापस कालाआम पर संपन्न हुई। जिला महामंत्री रेखा सिंह ने बताया कि मंगलवार को कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचकर जेल भरो आंदोलन चलाएंगी। यदि सरकार ने जल्द मांग पूरी नहीं की तो जेल भरो आंदोलन अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान सर्वेश, अनीता, सोहन गिरी, भानवती, कैलाशो, तनवीर, फातिमा, मीरा और मीना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed