फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पछुआ हवा के साथ शीतलहर का कहर जारी

पछुआ हवा के साथ शीतलहर का कहर जारी

Mon, 18 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पछुआ हवा के साथ शीतलहर का कहर जारी
हौले-हौले बदल रहा सर्दी का हाल, ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जल्द जल्द होगी कोहरे की दमदार दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। ठंड अपनी फार्म में आ गई है। गलन और शीतलहर कंपकंपी बांध रही है। रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। अब यह लगातार नीचे जाने का अनुमान है। जैसे-जैसे रात का पारा डुबकी लगाएगा, वैसे-वैसे ठिठुरन बढ़ती जाएगी। गरम कपड़ों में भी ठंडक का एहसास कम नहीं हो रहा। जानकारों के मुताबिक कोहरा कभी भी दमदार दस्तक दे सकता है। कोहरा आते ही सूरज की लुकाछिपी शुरू हो जाएगी।
शीतलहर का कहर सोमवार को भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बीच धूप निकली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जल्द फिर कोहरे का सामना होगा। नए साल के आसपास ठंड अपने चरम पर होगी। शीतकालीन मौसम में कई बार मौसम बदला है। हाल में हुई बूंदाबांदी से ठंडक में बढ़ोतरी हुई। पहाड़ों हो रही बर्फबारी का असर मैदान पर दिखाई पड़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को बढ़कर अधिकतम 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज के अनुसार शीतलहर का कहर जारी रहेगा। हवा के रुकते ही कोहरा दस्तक देगा। कोहरा और तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। रात का पारा अभी और नीचे जाएगा।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों की सेहत बिगाड़ रही सर्दी
बुलंदशहर। सर्दी बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत बिगड़ने लगी है। दिन में हवा और रात में कड़ाके की ठंड के कारण छोटे बच्चे निमोनिया व कोल्ड डायरिया जैसी बीमारियों की चपेट में हैं। वहीं बुजुर्गों में अस्थमा और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 400 से अधिक बच्चों और बुजुर्गों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा चलने और तापमान में गिरावट के साथ ही बीमारियां भी पैर पसार रही हैं। सर्दी बढ़ने पर हर आयु वर्ग के लोग जुकाम, खांसी के साथ बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके जैन ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में अधिकतर बच्चे निमोनिया व कोल्ड डायरिया के आए। सोमवार को करीब 150 से अधिक बच्चों का ओपीडी में परीक्षण किया गया। चर्म रोग एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप राना ने बताया कि जब मौसम बदलता है तो उसमें दिक्कत होती हैं। सर्दी बढ़ने से बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। बुजुर्गों में सांस लेने में दिक्कत और जोड़ों के दर्द के मरीज आ रहे हैं। ब्यूरो

रोडवेज चालक सीखेंगे कोहरे में बस चलाना
बुलंदशहर। उप्र राज्य परिवहन निगम अब रोडवेज बस चालकों को कोहरे में बस चलाने का तरीका सिखाएगा। इसमें संविदा और नियमित दोनों चालक शामिल होंगे। मुख्यालय से मिले आदेश के बाद क्षेत्रीय स्तर पर रोडवेज कर्मियों को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।

सुबह-शाम और देर रात का कोहरा बसों के लिए खतरा बन रहा है। बस के परिचालन पर चालकों का पूर्ण नियंत्रण रहे इसके लिए संबंधित चालक को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें यातायात के नियम भी बताए जा रहे हैं। किस प्रकार बस कोहरे में चलाई जानी है, इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। वर्क शॉप पर सप्ताह में तीन दिन यह क्लास लगाई जा रही है। साथ ही बसों को डिपो से निकालने से पूर्व चालकों को उनके मेंटीनेंस की गुणवत्ता की जानकारी भी दी जा रही है। इस संबंध में एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि डिपो के संविदा और नियमित दोनों चालकों को सप्ताह में तीन दिन बसों को सुरक्षित चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता हैं। इसके अलावा चालकों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed